राजधानी रायपुर में 3 दिनों में 3 डिग्री तक बढेगा पारा 

RAIPUR NEWS  :रायपुर में अगले 24 घंटो नें तापमान 38 डिग्री पर बढ़ने की सम्भावना है ,छत्तीसगढ़ में लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है.आगे भी 2 दिनों तक दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी. सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री राजनांदगांव में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री अंबिकापुर में रहा.

रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, दुर्ग संभाग में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 मार्च तक तापमान में वृद्धि होगी। इसके बाद तापमान स्थिर रहेगा। प्रदेश में ठंडी हवाओं के बंद होने के बाद रात के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है.

मार्च में कभी कभी 40 डिग्री तक चलती है लू 

मार्च में रायपुर में पारा 40 डिग्री तक पहुँच जाता है . कई मौको पर लू भी चलने लगती है .रायपुर के अलावा बिलासपुर , रायगढ़ व राजनंदगांव में भी पारा चढ़ने ला ट्रेंड रहा है.मौसम विभाग के अनुसार इस बार मार्च में भी सामान्य से अधिक गर्मी रहेगी .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *