Raipur News: सड़क सुरक्षा को लेकर CM साय ने जताई प्रतिबद्धता, ट्रैफिक हैकथॉन की तारीफ की

Raipur News: सड़क सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सड़क सुरक्षा संकल्प पोस्टर पर हस्ताक्षर कर सुरक्षित यातायात का संकल्प लिया। उन्होंने सड़क हादसों को कम करने और यातायात नियमों के पालन को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई।

इस दौरान रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को यातायात जागरूकता के लिए चलाए जा रहे अभियानों और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे नए प्रयासों की जानकारी दी।

ट्रैफिक हैकथॉन 2026 की सराहना

पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ट्रैफिक हैकथॉन 2026 अभियान के बारे में बताया। इस अभियान में तकनीक और आम लोगों की भागीदारी के माध्यम से सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर पुलिस के इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता और लोगों की सहभागिता बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *