CG Breaking: भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें हरियाणा का भी प्रभार सौंपा गया है। वहीं सिद्धार्थ शंभु को छत्तीसगढ़ का सह प्रभारी बनाया गया है।![]()
भाजपा की नई टीम में स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी भी दी गई है। संगठनात्मक अनुभव और राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें महत्वपूर्ण राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार होने के कारण प्रदेश प्रभारी की भूमिका को काफी अहम माना जा रहा है। नई प्रभारी स्मृति ईरानी के सामने सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाने, कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाने और आगामी चुनावी रणनीति को मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी। अब स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ में पार्टी की रणनीति और संगठन विस्तार को आगे बढ़ाने का काम करेंगी।



