CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर मानसून एक्टिव, रायपुर-दुर्ग समेत 7 जिलों में बारिश का अलर्ट

CG Weather Update:

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज 22 सितंबर को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर, बीजापुर, नारायणपुर और कांकेर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। अनुमान है कि यह सिस्टम 23 सितंबर की सुबह आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के पास पहुंचेगा, जिससे छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तर हिस्से के कई जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई।

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

24 सितंबर से बस्तर में बढ़ेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर से बस्तर संभाग के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। कुछ स्थानों पर भारी बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

CG Weather Update

पिछले 24 घंटे में हुई हल्की से मध्यम बारिश

बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में इस सीजन की कुल बारिश फिलहाल सामान्य के आसपास बनी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *