CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 27 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इसमें 4 सहायक उप निरीक्षक, 6 प्रधान आरक्षक और 17 आरक्षक शामिल हैं। पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए जिले के अलग-अलग थानों और चौकियों में नई पदस्थापना की गई है।
4 ASI का तबादला
जारी आदेश के अनुसार सहायक उप निरीक्षक राजेश दर्शन को थाना कोतवाली से चौकी खरसिया भेजा गया है। वहीं उदय सिंह सिदार को चौकी खरसिया से थाना लैलूंगा, प्रेमसाय भगत को थाना लैलूंगा से थाना यातायात और राजकुमार सिदार को थाना यातायात से थाना भूपदेवपुर पदस्थ किया गया है।
प्रधान आरक्षकों को भी मिली नई जिम्मेदारी
तबादला सूची में 6 प्रधान आरक्षकों के नाम शामिल हैं। शिवप्रसाद पैंकरा और लाजरूस मिंज को रक्षित केंद्र से थाना घरघोड़ा भेजा गया है। मनोज मरावी को थाना कोतवाली से थाना धरमजयगढ़, दिव्विजय दास वैष्णव को रक्षित केंद्र से थाना कोतवाली, रेखा नागरे को थाना पुसौर से थाना कोतवाली और बसंती खूंटे को रक्षित केंद्र से थाना पुसौर भेजा गया है।
आरक्षकों के भी हुए तबादले
जिले में आरक्षकों की नई पदस्थापना भी की गई है। भूपेन्द्र राठौर को थाना कोतवाली से खरसिया, रोहित कुमार को खरसिया से कोतवाली, हरेन्द्रपाल जगत को कोतवाली से खरसिया और जितेश्वर चौहान को खरसिया से कोतवाली भेजा गया है।
इसके अलावा संदीप कौशिक को साइबर थाना से कोतवाली, धीरेन्द्र पाण्डेय और राकेश टोप्पो को रक्षित केंद्र से लैलूंगा, जितेन्द्र कुर्रे को चक्रधरनगर से साइबर थाना, विक्रम कुजूर को पूंजीपथरा से चक्रधरनगर और ललित कुमार प्रधान को रक्षित केंद्र से पूंजीपथरा पदस्थ किया गया है।
वहीं दीपक प्रधान को रक्षित केंद्र से साइबर थाना, फिलमोन लकड़ा को यातायात से धरमजयगढ़, विकास कुमार तिर्की को लैलूंगा से यातायात, अनिता बेक को कोतवाली से साइबर थाना, कुमारी निराला को रक्षित केंद्र से कोतवाली और लीलावती एक्का को चौकी रैरुमाखुर्द से लैलूंगा भेजा गया है।

