Jashpur Black Magic Case: अंधिविश्‍वास में मासूम भतीजी की चढ़ा दी बलि, 3 साल की बच्ची का सिर धड़ से अलग 

Jashpur Black Magic Case: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक ऐसी भयावह घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। अंधविश्वास और कुप्रथाओं (Jashpur Black Magic Case) के अंधेरे में डूबी इस घटना ने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है। बागबहार थाना क्षेत्र के छातासराई गांव में तीन साल की मासूम बच्ची को अपनी ही रिश्तेदारी में बर्बरता का शिकार होना पड़ा। आरोपी ने अपनी सगी भतीजी की नृशंस हत्या कर, उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया। इस अमानवीय कृत्य के पीछे अंधविश्वास और काले जादू जैसी कुप्रथाओं को कारण माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

 

बता दे, घटना छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के छातासराई गांव (Jashpur Black Magic Case) में हुई। आरोपी ने अपने सगे भाई की तीन साल की बेटी को अंधविश्वास के चलते बलि दे दी। आरोपी ने मासूम बच्ची का सिर धड़ से अलग कर दिया। यह घटना गांव में सनसनी फैलाने वाली है और लोगों में रोष व्याप्त है।

 

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

अंधविश्वास की भेंट चढ़ी मासूम

यह घटना अंधविश्वास की भयावहता को उजागर करती है। आरोपी ने अंधविश्वास के चलते एक मासूम बच्ची की जान ले ली। इस घटना ने एक बार फिर समाज में फैले अंधविश्वास और अज्ञानता के खिलाफ सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *