CG News: कुएं में मिली छात्रा की लाश, जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के बाद से थी लापता

CG News: सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र के मानपुर इलाके में एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा की लाश कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका 12वीं कक्षा की छात्रा थी। उसकी लाश बस्ती से लगे एक कुएं में मुंह के बल पड़ी हुई मिली।

जानकारी के मुताबिक, किशोरी कृष्ण जन्माष्टमी के विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

कुएं में मिली छात्रा की लाश

इसी दौरान बस्ती के पास स्थित कुएं में छात्रा की लाश मिलने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। परिजनों ने शव की पहचान छात्रा के रूप में की।

घटना की सूचना मिलने के बाद बतौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल के साथ साइबर फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *