CG Balod Suicide: पत्नी को मनाने पहुंचे पति ने ससुराल में लगाई फांसी, जेब से मिला 2 पेज का सुसाइड नोट

CG Balod Suicide: बालोद जिले में एक युवक ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक अपनी नाराज पत्नी को मनाने ससुराल गया था, लेकिन पत्नी ने साथ चलने से इंकार कर दिया। इस बात से आहत होकर युवक ने गांव के एक पेड़ पर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। युवक की जेब से दो पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

2 साल पहले किया था प्रेम विवाह
मृतक की पहचान महेंद्र कुमार देवांगन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महेंद्र ने दो साल पहले दूसरे जाति की लड़की से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद कुछ समय तक दोनों छत्तीसगढ़ से बाहर रह रहे थे, फिर अपने गांव लौट आए।

6 महीने बाद शुरू हुए विवाद
शादी के छह महीने बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव हो गया, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई और तब से वापस नहीं लौटी। महेंद्र ने कई बार अपनी पत्नी को मनाने की कोशिश की, लेकिन हर बार उसे निराशा ही हाथ लगी।

सुसाइड नोट में क्या है सच्चाई?
इस बार भी जब पत्नी ने साथ चलने से मना कर दिया, तो दुखी होकर महेंद्र ने ससुराल के गांव गुरेदा में फांसी लगा ली। पुलिस को महेंद्र की जेब से दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।

पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। सुसाइड नोट में लिखी बातों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *