Raipur News: रायपुर में जन्माष्टमी पर चोरी-छिपे शराब बिक्री, बार संचालक गिरफ्तार

Raipur News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर घोषित शुष्क दिवस के बावजूद शराब बिक्री का मामला सामने आया है। मौदहापारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्लैटिनम बार के संचालक पलाश मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब की बोतल और बिक्री से मिली नकदी बरामद की है। वहीं बार के सुरक्षा गार्ड की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

शुष्क दिवस पर शराब बेच रहे थे

पुलिस के मुताबिक, 4 सितंबर को जन्माष्टमी के अवसर पर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया था। इस दौरान शराब की बिक्री और परोसने पर पूरी तरह प्रतिबंध था। इसी बीच मौदहापारा पुलिस को सूचना मिली कि गली नंबर एक, पूनम होटल के सामने स्थित प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब निकालकर ग्राहकों को बेची जा रही है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने बार की गतिविधियों पर नजर रखी और कार्रवाई की तैयारी शुरू की।

बार संचालक को शराब बेचते पकड़ा

निगरानी के दौरान पुलिस ने रात करीब 10:30 बजे प्लैटिनम बार में दबिश दी। इस दौरान बार संचालक पलाश मल्होत्रा को शराब बिक्री करते हुए पकड़ा गया।

पुलिस ने उसके कब्जे से 750 एमएल की सिमरन ऑफ मिन्टी जामुन अंग्रेजी शराब की एक बोतल बरामद की। इसकी कीमत 1150 रुपये बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री से मिली 2300 रुपये नकद राशि भी जब्त की गई। पुलिस के अनुसार जब्त शराब और नकदी की कुल कीमत 3450 रुपये है।

आबकारी विभाग को भेजा जाएगा प्रतिवेदन

शुष्क दिवस के आदेश का उल्लंघन सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। संचालक के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही आबकारी विभाग को प्रतिवेदन भेजा जाएगा। इसके आधार पर प्लैटिनम बार के लाइसेंस को निलंबित या निरस्त करने की कार्रवाई की जा सकती है। लाइसेंस को लेकर अंतिम निर्णय आबकारी विभाग द्वारा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *