Raipur News: रायपुर में गणेश फ्लैक्स लगाने को लेकर बवाल, लाठी-डंडे, रॉड और सब्बल चले, 5 लोगों पर केस

Raipur News: रायपुर के पेंशनबाड़ा चौक में गणेश फ्लैक्स-बैनर लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। बुधवार शाम करीब 4:30 बजे हुई इस घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और लाठी-डंडे, रॉड, सब्बल व पत्थरों से हमला करने का आरोप लगाया है। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कुल पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बैनर लगाने को लेकर विवाद

पेंशनबाड़ा निवासी पीयूष यादव ने पुलिस को बताया कि वह 2 सितंबर की शाम चौक के पास खड़ा था। इसी दौरान हितेश तांडी और कार्तिक महानंद गणेश फ्लैक्स-बैनर लगा रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई।

मारपीट में कई लोग घायल

पीयूष यादव का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने हाथ-मुक्कों के साथ डंडे, रॉड, सब्बल और पत्थरों से हमला किया, जिससे उसके सिर में चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंचे बंटी चौहान और भावेश यादव भी घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल भेजा गया।

दूसरे पक्ष के हितेश तांडी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि वह कार्तिक महानंद के साथ गणेश फ्लैक्स-बैनर लगा रहा था, तभी पीयूष यादव, बंटी चौहान और भावेश यादव ने उन्हें रोकते हुए गाली-गलौज और मारपीट की। इस घटना में हितेश के कंधे, कलाई और पीठ में चोट आई, जबकि कार्तिक के सिर में चोट लगी।

दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना के कारणों और मारपीट में इस्तेमाल किए गए सामान की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *