Rajnandgaon Accident: स्कॉर्पियो और बाइक में जोरदार टक्कर, 3 सगे भाई-बहन समेत 4 की मौत

Rajnandgaon Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। तजा मामला राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। ग्राम भोलापुर और शिकारी महका मोड़ के पास स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Rajnandgaon Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। तजा मामला राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां मंगलवार शाम को हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। ग्राम भोलापुर और शिकारी महका मोड़ के पास स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बाइक सवार 3 सगे भाई-बहनों की मौत

जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार 3 सगे भाई-बहनों की मौत हो गई। मंगलवार शाम तीनों बाइक पर सवार होकर छुरिया से अपने गांव लौट रहे थे, तभी शिकारीमहका-भोलापुर मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।

मृतकों में ये शामिल

  1. संदीप साहू (19)
  2. भारती (भूपेश्वरी)
  3. टिकेश्वरी (डीकेश्वरी)

स्कॉर्पियो सवार बुजुर्ग की मौत

हादसे में स्कॉर्पियो में सवार चार लोगों में से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस तरह हादसे में कुल चार लोगों की जान चली गई।

पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फ़िलहाल पुलिस हादसे की जांच कर कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *