CG Job: 10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी.. 877 पदों पर होगी सीधी भर्ती, आज हि करें आवेदन

Job Fair

CG Job: रायपुर: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजधानी रायपुर में आज जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 8 कंपनियां हिस्सा लेंगी और कुल 877 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की सीधी भर्ती की जाएगी।

रोजगार मेला जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, सिविल लाइंस में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा।

ये अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रिशियन तथा कृषि क्षेत्र से संबंधित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे। अलग-अलग कंपनियां अपनी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी।

ऑनलाइन पंजीयन जरूरी

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। पंजीयन के बाद ही भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति मिलेगी। अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल http://erojgar.cg.gov.in या रोजगार एप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

जिला रोजगार कार्यालय के अनुसार यह रोजगार मेला निजी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा अवसर है। विभिन्न शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता वाले अभ्यर्थी एक ही स्थान पर कई कंपनियों में रोजगार के लिए आवेदन कर सकेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *