CG School Bus Fire: चलती स्कूली बस में आग, बच्चोँ में मची चीख-पुकार

CG School Bus Fire: धमतरी जिले में मंगलवार को एक चलती स्कूली बस में अचानक आग लग गई। बस में 25 बच्चे, एक शिक्षक, चालक और हेल्पर समेत कुल 28 लोग सवार थे। समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेहराडबरी के पास की है।

चलती बस से उठने लगा धुआं

जानकारी के अनुसार विद्या कुंज स्कूल की बस अचानक धुआं छोड़ने लगी। बस से धुआं निकलता देख बच्चों और शिक्षक में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस सड़क किनारे रोक दी और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

दमकल ने आग पर पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर समय रहते काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई बच्चा, शिक्षक या बस स्टाफ घायल नहीं हुआ।

हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन ने दूसरी बस की व्यवस्था कर सभी बच्चों और शिक्षक को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया। घटना के बाद बस में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *