Raipur Accident: रायपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई क्रेटा; युवक की मौत, 3 घायल

Raipur Accident: रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खरोरा थाना क्षेत्र के मंगोली चौक के पास ट्रक और क्रेटा कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार क्रेटा कार में ओमप्रकाश साहू, संजय साहू, शिवम साहू और रामेश्वर केंवट सवार थे। सभी भटगांव से रायपुर की ओर जा रहे थे। मंगलवार सुबह मंगोली चौक के पास उनकी कार की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई।

ट्रक और क्रेटा कार में जोरदार टक्कर

हादसा इतना भीषण था कि क्रेटा कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर में कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल शिवम साहू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य तीन घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल श्रीकृष्णा अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल पर यातायात व्यवस्था भी बहाल कराई और दुर्घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए।

ट्रक चालक फरार

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *