बिलासपुर :युवक ने की चचेरे भाई की हत्या ; कुल्हाड़ी से काटकर जला दी लाश , रतनपुर में पहाड़ी के नीचे मिला शव 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चचेरे भाई ने युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी . जिसके बाद सबूत मिटाने के लिए लाश को पहाड़ी के नीचे ले जाकर जला दिया। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने बताया कि मृतक युवक नशे में लड़कियों से छेड़छाड़ करता था, जिसके कारण उसने हत्या कर दी,  पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, रतनपुर के पहाड़ के नीचे 28 फरवरी की शाम अधजली लाश मिली थी। मृतक की पहचान सूरज खैरवार (33) के रूप में हुई। वह गांव के बाहर झोपड़ी बनाकर रहता था। युवक की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद से पुलिस उसके परिजन सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर जांच कर रही थी।

जानकारी के मुताबिक मृतक सूरज आए दिन शराब पीकर गांव में तमाशा करता था वह लड़कियों से छेड़खानी भी करता था. उसने 28 फरवरी को बस्ती में आकर शराब पी, जिसके बाद उसने गांव की दो युवतियों से छेड़खानी की। जिसके बाद युवतियों ने इसकी जानकारी सूरज के चचेरे भाई ओमप्रकाश खैरवार (19) को दी . जिससे ओमप्रकाश नाराज हो गया; नाराज ओमप्रकाश ने पहाड़ी के पास कुल्हाड़ी से सूरज के सिर पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। उसने शव पर साड़ी डालकर जलाने का प्रयास किया। शव जलने से पहले ही भाग निकला। पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *