Bilaspur Video: भाई से झगड़ा होकर टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Bilaspur Video: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। करीब दो घंटे तक युवक टावर पर बैठा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। काफी देर तक समझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

भाई से झगड़ा होकर टावर पर चढ़ा

जानकारी के अनुसार दयालबंद स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे रहने वाला 32 वर्षीय कुंदन केसरी एक निजी कंपनी में काम करता है। शनिवार को किसी बात को लेकर उसका अपने भाई से विवाद हो गया। विवाद के बाद वह नाराज होकर घर से निकल गया।

घर से निकलने के बाद कुंदन गुरु नानक स्कूल के पास अरपा नदी किनारे स्थित हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। टावर पर युवक को बैठा देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

2 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक को नीचे उतरने के लिए लगातार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह टावर से उतरने को तैयार नहीं हुआ। करीब दो घंटे तक चले प्रयास के बाद मोहल्ले के दो युवकों ने उससे बातचीत की और भरोसा दिलाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया।

पूछताछ के बाद परिजनों को सौंपा

युवक को नीचे उतारने के बाद पुलिस उसे थाने लेकर गई, जहां पूछताछ में उसने बताया कि भाई से विवाद होने के कारण वह गुस्से में टावर पर चढ़ गया था। आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *