नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ मामले में केंद्र सरकार का बड़ा एलान ,DRM का किया ट्रांसफर

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में महाकुम्भ के दौरान  15 फरवरी को मची भगदड़ मामले में केंद्र सरकार  ने बड़ा एक्शन लिया है. रेल मंत्रालय  ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) सुखविंदर सिंह का ट्रांसफर कर दिया है. उनकी जगह उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारी पुष्पेश आर त्रिपाठी नए डीआरएम होंगे. 

दरअसल 15 फरवरी की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में मची भगदड़ में 18 लोगो की मौत हो गई थी और अन्य लोग घायल हो गये थे , मरने वालो में महिलाओ की संख्या ज्यादा थी , प्रयागराज जाने के अचानक प्लेटफार्म बदलने की उमड़ी भीड़ की वजह से भगदड़ मची थी  इस मामले में केंद्र सरकार ने अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के डीआरएम का ट्रांसफर कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *