महज 10 रुपए के लिए बेटे ने काटा पिता का सिर, कटे सिर लेकर हुए फरार

Odisha Baripada news : कभी-कभी कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इंसानियत और रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना ओडिशा के बारिपदा से सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। एक पिता जिसने अपने बेटे को पाल-पोसकर बड़ा किया, उसे अच्छे संस्कार देने की कोशिश की, उसी बेटे ने महज 10 रुपये के लिए एक बेटे ने अपने पिता का सिर काट दिया।

 

इस घटना ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटे ने अपने पिता से खाने के लिए 10 रुपये मांगे थे, लेकिन पिता के इनकार करने पर उसने गुस्से में आकर ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया।

 

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने धारदार हथियार से पिता पर हमला कर दिया और उनका सिर धड़ से अलग कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या के बाद आरोपी अपने पिता का कटा हुआ सिर लेकर मौके से फरार हो गया।

 

बता दें, यह पूरा मामला उड़ीसा के मयूरभंज जिले के अंतर्गत बारीपदा नगर के चंदुआ थाना क्षेत्र के चंदुआ का है। जहां अपने पिता की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के बाद पूरी कहानी सामने आई है। गुस्साए लड़के ने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

 

जानकारी के मुताबिक, एक युवक ने अपने पिता की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान दंगा सिंह के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, यह घटना सोमवार देर रात पारिवारिक विवाद के बाद हुई। कथित तौर पर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित आरोपी दंगा सिंह ने अपने पिता बैधरा सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर उनका सिर धड़ से अलग कर दिया।

 

पिता की हत्या करने के बाद आरोपी कथित तौर पर उनके कटे हुए सिर को लेकर मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम इस जघन्य हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हत्या पारिवारिक विवाद के चलते की गई है।

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस जघन्य हत्या की जांच शुरू की। पुलिस ने बैधरा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *