Bemetara News: जिंदा महिला को मृत समझकर पुलिस ने कमरे में लगाया ताला, 2 घंटे बाद देखा तो चल रही थी सांसें

Bemetara News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिया है। आरोप है कि फांसी लगाने की कोशिश करने वाली एक महिला को पुलिस ने मृत समझ लिया और कमरे में ताला लगाकर चली गई। करीब 2 घंटे बाद जब पुलिस पंचनामा करने लौटी और ताला खोला गया, तब महिला की सांसें चलती मिलीं। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महिला ने की आत्महत्या की कोशिश

जानकारी के अनुसार, महिला पिछले करीब 10 वर्षों से बेमेतरा के वार्ड क्रमांक 7 स्थित परशुराम चौक में किराए के मकान में अपने 3 बच्चों के साथ रह रही थी। घटना के समय तीनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। इसी दौरान महिला ने कथित तौर पर रस्सी के सहारे फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन रस्सी टूटने से वह नीचे गिर गई।

Bemetara News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिया है। आरोप है कि फांसी लगाने की कोशिश करने वाली एक महिला को पुलिस ने मृत समझ लिया और कमरे में ताला लगाकर चली गई। करीब 2 घंटे बाद जब पुलिस पंचनामा करने लौटी और ताला खोला गया, तब महिला की सांसें चलती मिलीं। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बच्चों की सूचना पर पहुंची पुलिस

स्कूल से लौटे बच्चों ने अपनी मां को आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने मकान मालिक को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को मृत मान लिया और कमरे में ताला लगाकर पंचनामा बाद में करने की बात कहकर वहां से चली गई।

2 घंटे बाद देखा तो चल रही थी सांसें

परिजनों के अनुसार, करीब 2 घंटे बाद एक महिला कांस्टेबल और अन्य पुलिसकर्मी पंचनामा करने पहुंचे। जब पुलिस की मौजूदगी में कमरे का ताला खोला गया, तो महिला की सांसें चल रही थीं। यह देखकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

Bemetara News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिया है। आरोप है कि फांसी लगाने की कोशिश करने वाली एक महिला को पुलिस ने मृत समझ लिया और कमरे में ताला लगाकर चली गई। करीब 2 घंटे बाद जब पुलिस पंचनामा करने लौटी और ताला खोला गया, तब महिला की सांसें चलती मिलीं। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तुरंत अस्पताल में कराया भर्ती

महिला के जिंदा होने का पता चलते ही उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया। उसकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी का इंतजार है।

फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। महिला की मेडिकल रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *