तेलंगाना : युवती ने की आत्महत्या , 6 महीने पहले गोवा में हुई थी धूम धाम से शादी 

 तेंलगाना की राजधानी हैदराबाद से एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पर एक 35 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर देविका ने रविवार रात में आत्महत्या कर ली।इस बात की जानकारी मृतका के पति ने दी। उनके पति सतीश भी पेशे से इंजीनियर हैं , दोनों की  शादी 6 महीने पहले गोवा में हुई थी
इस बात की जानकारी मृतका के पति ने दी। उनके पति सतीश भी पेशे से इंजीनियर हैं। उन्होंने पुलिस और देविका के परिवार को इस संबंध में जानकारी दी। सतीश ने बताया कि देविका ने रविवार रात खुद को फांसी लगा ली।

छह महीने पहले हुई थी शादी

देविका और सतीश पेशे से इंजीनियर हैं। करीब छह महीने पहले दोनों की शादी गोवा में बड़े धूमधाम से हुई थी। देविका ने शादी के इतने ही समय बाद ऐसा कदम क्यों उठाया इसको लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

उधर, देविका के परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि सतीश उसे दहेज के लिए परेशान कर रहा था। इस कारण वह इतनी परेशान हो गई उसने ये चौंकाने वाला कदम उठा लिया। पूरे मामले में पुलिस जांच करने में लगी है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *