ग्वालियर: इन्स्टाग्राम पर रील बनाने के लिए महिला ने गैस से भर दिया कमरा, लाइट ऑन करते ही हो गया विस्फोट… दो झुलसे

सोशल मीडिया में लाइक ,सब्सक्राइब पाने के लिए लोग इस हद्द तक चले जाते है कि अपनी जान जोखिम में दाल देते है , ऐसा ही एक मामला मध्यप्रेश के ग्वालियर से सामने आया है  जहाँ  रील बनाने के दौरान एक भीषण विस्फोट हो गया. गोला मंदिर थाना क्षेत्र के द लिगेसी अपार्टमेंट में दो लोग एक फ्लैट में LPG गैस लीक कर रील बना रहे थे. इस दौरान लाइट जलाने से हादसा हो गया. विस्फोट इतना भयंकर था कि इसमें पहली मंजिल के तीन फ्लैट, लिफ्ट और मंदिर टूट गए. इस पूरे हादसे में दो लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. फ्लैट में एक एलपीजी गैस का सिलेंडर रखा था. इसी के ब्लास्ट होने से हादसा हुआ है.हादसे वाली रात फ्लैट में अनिल जाट और रंजना जाट मौजूद थे. इस दौरान वह देर रात गैस रिसाकर रील बना रहे थे. जैसे ही अनिल ने रील बनाने के लिए हैलोजन लाइट चालू की तो शार्ट सर्किट से कमरे में आग लग गई, जिससे बाद सिलेंडर में भयंकर विस्फोट हो गया. हादसा इतना भयंकर था कि इसमें आसपास के फ्लैटों की दीवार तक उड़ गई है. लिफ्ट और मंदिर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *