Chamoli Accident: चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ और झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल; अब भी 6 लापता

Chamoli Accident: उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन मायापुर-पीपलकोटी टनल में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। टनल में अचानक पानी और मलबा भरने से अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव अभियान के दौरान 22 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि छत्तीसगढ़ और झारखंड के 7 मजदूरों की मौत हो गई। 6 मजदूर अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

11 मजदूर घायल

हादसे में 11 श्रमिक घायल हुए हैं। इनमें झारखंड के 5, बिहार के 2, छत्तीसगढ़ के 2 तथा पंजाब और हिमाचल प्रदेश के 1-1 मजदूर शामिल हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

अचानक टनल में घुसा पानी और मलबा

यह हादसा विष्णुगाड-पीपलकोटी पनबिजली परियोजना की निर्माणाधीन टनल में हुआ। बताया जा रहा है कि पहाड़ से अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी टनल के भीतर घुस गया। स्थिति इतनी तेजी से बिगड़ी कि अंदर काम कर रहे मजदूरों को संभलने का मौका नहीं मिला।

Chamoli Accident: उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन मायापुर-पीपलकोटी टनल में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। टनल में अचानक पानी और मलबा भरने से अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव अभियान के दौरान 22 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि छत्तीसगढ़ और झारखंड के 7 मजदूरों की मौत हो गई। 6 मजदूर अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

घायल मजदूर ने बताई आपबीती

हादसे में घायल छत्तीसगढ़ निवासी सुनील दीवान ने बताया कि वह टनल के भीतर सरिया बांधने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भूस्खलन हुआ और देखते ही देखते पानी और मलबा टनल में भरने लगा। मजदूर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

राहत और बचाव अभियान जारी

प्रशासन और राहत दल लगातार बचाव अभियान चला रहे हैं। लापता छह मजदूरों की तलाश के लिए टनल के भीतर अभियान जारी है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *