कोरबा : साइड न देने की बात को लेकर महिला ई-रिक्शा चालक से मार पीट , युवक ने बेरहमी से की महिला की पिटाई 

कोरबा के मानिकपुर थाना क्षेत्र में युवक ने बीच सड़क पर महिला ई-रिक्शा चालक की चप्पल से पिटाई कर दी। सड़क पर चलते वक्त साइड देने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिससे महिला ने युवक को पीटने के लिए चप्प्पल उठाया था जिसे युवक ने छीनकर महिला की ही पिटाई कर दी महिला ई-रिक्शा चालक ने युवक पर बदसलूकी, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना बुधवारी मुख्य मार्ग की है।

महिला ने की युवक के खिलाफ शिकायत 

महिला चालक के मुताबिक वह सवारी छोड़कर घर लौट रही थी, तभी एक्टिवा सवार युवक ने उसे साइड देने के लिए कहा। इसी बीच साइड को लेकर युवक उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। जब सोनिया ने विरोध किया, तो युवक ने सड़क किनारे अपनी स्कूटी खड़ी कर उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। इतना ही नहीं, वो महिला को गाली देने लगा.

इस पर सोनिया को भी गुस्सा आ गया और उसने चप्पल से युवक की पिटाई की कोशिश की। दोनों के बीच झूमाझटकी हुई। इसी दौरान युवक ने सोनिया के हाथ से उसका चप्पल छीन लिया और उसकी पिटाई कर दी। युवक ने सोनिया को सात बार चप्पल से पिटाई की। बाद में चप्पल को दूर फेंक दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *