Dongargarh BJP: डोंगरगढ़ भाजपा में लंबे समय से चल रहे संगठनात्मक विवाद के बीच प्रदेश नेतृत्व ने बड़ा कदम उठाया है। भाजपा ने डोंगरगढ़ मंडल इकाई को भंग कर दिया है। इसके साथ ही पांच कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित करने का फैसला लिया गया है। इस कार्रवाई के बाद जिले की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।![]()
इस्तीफों और विरोध के बीच फैसला
डोंगरगढ़ भाजपा में पिछले कई दिनों से अंदरूनी असंतोष और गुटबाजी की स्थिति बनी हुई थी। संगठन के भीतर नाराजगी के चलते पहले 111 कार्यकर्ताओं के इस्तीफे की खबर सामने आई थी। इसके बाद 26 नेताओं ने भी अलग रास्ता अपनाने का ऐलान कर दिया था। लगातार बढ़ते विरोध और इस्तीफों के बीच प्रदेश नेतृत्व ने हस्तक्षेप करते हुए मंडल इकाई को भंग करने का निर्णय लिया।
जल्द बनेगी नई मंडल टीम
पार्टी सूत्रों के अनुसार डोंगरगढ़ भाजपा मंडल का जल्द ही नए सिरे से गठन किया जाएगा। संगठन में नए चेहरों को जिम्मेदारी देकर अंदरूनी असंतोष को खत्म करने और संगठन को मजबूत करने की तैयारी की जा रही है। नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ मंडल का पुनर्गठन किया जाएगा।






