CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि 8 अगस्त के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियों और इसकी तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने के आसार हैं।![]()
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से अब तक प्रदेश में सामान्य से 7 प्रतिशत कम बारिश हुई है, लेकिन इसे अभी भी सामान्य श्रेणी में रखा गया है।
रायपुर और दुर्ग सबसे गर्म
गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रायपुर और दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम
राजधानी रायपुर में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।


