Raipur Murder: रायपुर में बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटा; फिर लाश को अस्पताल में छोड़कर भागा

Raipur Murder: रायपुर में बीएड की छात्रा की कथित तौर पर उसके लिव-इन पार्टनर ने मारपीट के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवती को मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी अस्पताल से फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे दोनों

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान कांकेर जिले के ग्राम कोकपुर निवासी भारती नेताम के रूप में हुई है। वह रायपुर के विकास महाविद्यालय में बीएड की पढ़ाई कर रही थी। पिछले 6-7 महीनों से वह कोंडागांव निवासी सावंत बघेल के साथ बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोपी सावंत डीएलएड का छात्र बताया गया है।

Raipur Murder: रायपुर में बीएड की छात्रा की कथित तौर पर उसके लिव-इन पार्टनर ने मारपीट के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवती को मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी अस्पताल से फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

बहन को किया था फोन

परिजनों के अनुसार 4 अगस्त की रात भारती ने अपनी बहन को फोन कर बताया था कि सावंत उसके साथ मारपीट कर रहा है और वह वापस अपने गांव जाना चाहती है। बहन ने उसकी मदद के लिए ऑनलाइन 3 हजार रुपए भी भेजे थे, लेकिन गांव लौटने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

शव पर मिले चोट के निशान

परिजन जब मेकाहारा अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने भारती का शव स्ट्रेचर पर पड़ा देखा। उनके अनुसार युवती की आंख, कनपटी, ठोड़ी और गर्दन पर चोट के निशान थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।

आरोपी हिरासत में 

परिजनों की शिकायत के आधार पर मुजगहन थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। अस्पताल में युवती को छोड़कर फरार हुए आरोपी सावंत बघेल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *