Kanker Bear Attack: भालू ने भाई-बहन पर किया हमला, नोच-नोचकर खाया, 3 की मौत

Kanker Bear Attack: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मादा भालू के हमले में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। यह घटना बुधवार को नरहरपुर वन परिक्षेत्र के मरकाटोला और गवरसिल्ली गांव में हुई। मृतकों में भाई-बहन भी शामिल हैं। वन विभाग ने रेस्क्यू अभियान चलाकर मादा भालू को बेहोश कर पिंजरे में बंद कर लिया है।

खेत में काम के दौरान किया हमला

जानकारी के अनुसार मरकाटोला गांव में खेत में काम कर रहे हलालखोर जुर्री (45) और उनकी बहन चमरीन जुर्री (40) पर मादा भालू ने हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हमले में एक अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसी दिन नरहरपुर वन परिक्षेत्र के गवरसिल्ली गांव में भी भालू ने खेत में काम कर रही सोरिन जुर्री (30) पर हमला कर दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। इस घटना में अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

Kanker Bear Attack: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मादा भालू के हमले में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। यह घटना बुधवार को नरहरपुर वन परिक्षेत्र के मरकाटोला और गवरसिल्ली गांव में हुई। मृतकों में भाई-बहन भी शामिल हैं। वन विभाग ने रेस्क्यू अभियान चलाकर मादा भालू को बेहोश कर पिंजरे में बंद कर लिया है।

मृतकों की पहचान

1. हलालखोर जुर्री (45) – निवासी मरकाटोला
2. चमरीन जुर्री (40) – निवासी मरकाटोला
3. सोरिन जुर्री (30) – निवासी गवरसिल्ली

भालू को बेहोश कर किया गया रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने रायपुर से विशेषज्ञ टीम बुलाई। रेस्क्यू अभियान के दौरान मादा भालू को बेहोश कर सुरक्षित पिंजरे में बंद किया गया। इस दौरान ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया और उन्होंने भालू के साथ मारपीट भी की।

Kanker Bear Attack: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मादा भालू के हमले में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। यह घटना बुधवार को नरहरपुर वन परिक्षेत्र के मरकाटोला और गवरसिल्ली गांव में हुई। मृतकों में भाई-बहन भी शामिल हैं। वन विभाग ने रेस्क्यू अभियान चलाकर मादा भालू को बेहोश कर पिंजरे में बंद कर लिया है।

मानसिक रूप से बीमार था भालू

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक दिन पहले भालू के बच्चे की मौत हो गई थी, जिसके बाद वह आक्रामक हो गई थी। वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मादा भालू का व्यवहार असामान्य था और वह मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी। अधिकारियों के अनुसार, पहले भी उसके अपने शावक को नुकसान पहुंचाने की जानकारी मिली थी। हालांकि, भालू के बच्चे की मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने पहले ही वन विभाग को भालू की मौजूदगी की सूचना दे दी थी, लेकिन समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाते तो इस घटना को टाला जा सकता था।

वन विभाग की टीम पर भी किया हमला

रेस्क्यू अभियान के दौरान मादा भालू ने वन विभाग की टीम के वाहन पर भी हमला किया। इसके बाद अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। वन विभाग ने लोगों से जंगल और आसपास के क्षेत्रों में जाने से बचने तथा सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *