CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 पुलिकर्मियों का तबादला; देखें लिस्ट-

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय गरियाबंद ने बुधवार 5 अगस्त 2026 को तबादला आदेश जारी करते हुए कुल 9 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया है।

इंस्पेक्टर और उपनिरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक डोमेन्द्र सिन्हा को थाना प्रभारी मैनपुर से थाना प्रभारी देवभोग पदस्थ किया गया है। वहीं निरीक्षक भोगाराम ध्रुव को रक्षित केंद्र गरियाबंद से थाना प्रभारी अमलीपदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उपनिरीक्षक दिलीप मेश्राम को अमलीपदर से थाना प्रभारी ईंदागांव और उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार विजयवार को राजिम से थाना प्रभारी पीपरछेड़ी पदस्थ किया गया है।

सहायक उपनिरीक्षक और प्रधान आरक्षकों का तबादला

सहायक उपनिरीक्षक जीवन लाल साहू, प्रधान आरक्षक रब्बान खान और प्रधान आरक्षक प्रमोद कुमार यादव को रक्षित केंद्र गरियाबंद भेजा गया है।

वहीं प्रधान आरक्षक नागेंद्र कुमार वर्मा को रक्षित केंद्र से थाना छुरा तथा प्रधान आरक्षक प्यारेलाल साहू को रक्षित केंद्र से थाना पाण्डुका में नई पदस्थापना दी गई है।

देखें लिस्ट- (Gariaband Police Transfer list)गरियाबंद जिले के पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय गरियाबंद ने बुधवार 5 अगस्त 2026 को तबादला आदेश जारी करते हुए कुल 9 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया है।

CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 पुलिकर्मियों का तबादला; देखें लिस्ट-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *