CG Breaking: छत्तीसगढ़ में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।![]()
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की कि अब माघ पूर्णिमा के अवसर पर पूरे प्रदेश में सरकारी अवकाश रहेगा। साथ ही इस दिन प्रदेश में शराब का विक्रय भी बंद रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि राज्य अलंकरण में संत रविदास के नाम पर एक पुरस्कार शुरू किया जाएगा। इसके अलावा नया रायपुर में एक प्रमुख चौक का नाम संत रविदास के नाम पर रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि संत रविदास के संदेश को छत्तीसगढ़ विधानसभा में अंकित कराने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम अगले वर्ष फरवरी 2027 तक प्रदेशभर में जारी रहेंगे।

