Durg chattisgarh:शिवनाथ नदी में मिली युवक की लाश  बीजेपी पार्षद का चचेरा भाई था युवक ,दुर्ग के एनीकट में  मिला शव, मछुआरों ने निकाला; जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट में रविवार दोपहर एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकाला जिसकी पहचान बीजेपी पार्षद जितेंद्र उर्फ जीतू महोबिया के चचेरे बाई शुभम महोबिया (26) के रूप में हुई। शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है ।

दुर्ग पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर 3 बजे डायल 112 में फोन आया था कि महमरा एनीकट में एक युवक का शव तैर रहा है। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची।112 की टीम ने थन प्रभारी को सूचना दी  जिसके बाद थाना प्रभारी खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचे ।

इसके बाद स्थानीय मछुआरों की मदद लेकर शव को पानी से बाहर निकाला गया  आधे से एक घंटे के अंदर शव की पहचान शुभम महोबिया पिता रामनारायण महोबिया (26 साल) निवासी मैथिल पारा दिगंबर जैन मंदिर रोड दुर्ग के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर बुलाया।

रात की बताई जा रही है घटना

पुलिस ने बताया कि शव में कहीं भी कोई चोट के निशान नहीं है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। पुलिस का कहना है कि युवक ने 1-2 मार्च की रात नदी में छलांग लगाई होगी। रात भर पानी में रहने से बॉडी रविवार दोपहर तक पानी के ऊपर आ गई और लोगों ने ने उसे देखा ।

पार्षद जितेंद्र महोबिया का चचेरा भाई

पुलिस के मुताबिक शुभम महोबिया दुर्ग नगर निगम के वार्ड 32 ब्राह्मणपारा से जीते बीजेपी पार्षद जितेंद्र महोबिया का चचेरा भाई था। पुलिस ने अभी घटना को लेकर प्रारंभिक पूछताछ की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *