CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में अगले 24 घंटे तक बरसेंगे बादल

CG Weather Update:

CG Weather Update: बंगाल और ओडिशा में बने मौसम सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले 24 घंटे तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कई इलाकों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि 31 जुलाई से प्रदेश में बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम होने के संकेत हैं।tcw

रायपुर में टूटा जुलाई का रिकॉर्ड

लगातार हो रही बारिश के कारण रायपुर जिले में जुलाई महीने का नया रिकॉर्ड बन गया है। जिले में अब तक 59 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 27 प्रतिशत अधिक है। वहीं पूरे प्रदेश में अब तक 59 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 12 प्रतिशत कम है।

CG Weather Update

मौसम सिस्टम का असर

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य छत्तीसगढ़ और उससे लगे अंदरूनी ओडिशा के ऊपर बना गहरा अवदाब का क्षेत्र आगे बढ़ते हुए पूर्वी मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसके आगे बढ़ने के साथ प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।

इन संभागों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। दुर्ग संभाग और बिलासपुर संभाग के पश्चिमी जिलों में अधिक बारिश होने का अनुमान है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में 30 जुलाई को आसमान मेघमय रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *