CG Car Accident: तेज रफ्तार कार बिजली खंभे से टकराई, इंजीनियरिंग छात्रा की मौत; 5 की हालत गंभीर

CG Car Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में एक इंजीनियरिंग छात्रा की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG Car Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में एक इंजीनियरिंग छात्रा की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।tc

यह हादसा दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में हुआ। मृतका की पहचान 21 वर्षीय शारदा पाटिल के रूप में हुई है। वह बिलासपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी और अपने बुआ की शादी में शामिल होने के लिए घर आई हुई थी।

चौथिया कार्यक्रम से लौटते समय हादसा

जानकारी के अनुसार डौंडी नगर के बंधियापारा निवासी रंजीत सिंह पाटिल अपने परिवार के साथ चिपरा गांव में चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद सभी लोग स्विफ्ट कार क्रमांक CG07BM1040 से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के हिंदू होटल के पास कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।

जांच में जुटी पुलिस

हादसे में शारदा पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद डायल 112 की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। दल्लीराजहरा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *