CG Murder: बिलासपुर जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकलतरी में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। नीम चौक निवासी इंद्रप्रकाश उर्फ गोलू भार्गव की उसके घर की छत पर दो युवकों ने ईंट और धारदार हंसिये से हमला कर हत्या कर दी।![]()
जानकारी के अनुसार, मृतक द्वारा घर के सामने गाली-गलौज किए जाने से नाराज आरोपियों अमित कुमार सोनवानी और सुधीर सोनवानी ने विवाद के बाद हमला कर दिया। दोनों आरोपी छत पर पहुंचे और इंद्रप्रकाश उर्फ गोलू भार्गव के सिर और चेहरे पर ईंट और धारदार हंसिये से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
2 आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के समय दोनों आरोपी अत्यधिक नशे की हालत में थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के होश में आने के बाद उनसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

