CG News: शराब दुकान के पास युवक का शव, मुंह से निकल रहा था झाग

CG News: बालोद जिले के मंगचुवा स्थित शराब दुकान से कुछ दूरी पर एक पेड़ के नीचे युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के मुंह से झाग निकलता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

CG News: बालोद जिले के मंगचुवा स्थित शराब दुकान से कुछ दूरी पर एक पेड़ के नीचे युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के मुंह से झाग निकलता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।tc

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान ग्राम भीमपुरी निवासी 34 वर्षीय बिसेलाल भुआर्य के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शराब दुकान के सुरक्षा कर्मी ने सबसे पहले शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और मृतक के परिजनों को बुलाया गया।

परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *