Raipur Rath Yatra: रायपुर में आज जगन्नाथ की रथयात्रा, शहरों में निकलेगी भव्य शोभायात्रा; देखें ट्रैफिक रूट

Raipur Rath Yatra: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर आज रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में भव्य रथयात्राएं निकाली जाएंगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रथयात्रा के लिए अलग-अलग मार्ग और समय निर्धारित किए गए हैं। लोगों से घर से निकलने से पहले ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी लेने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Raipur Rath Yatra: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर आज रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में भव्य रथयात्राएं निकाली जाएंगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रथयात्रा के लिए अलग-अलग मार्ग और समय निर्धारित किए गए हैं। लोगों से घर से निकलने से पहले ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी लेने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।tc

रायपुर में रथयात्रा से पहले सदियों पुरानी “छेरापहरा” परंपरा निभाई जाएगी। इस परंपरा के तहत महाप्रभु जगन्नाथ के रथ के आगे करीब सवा किलो वजनी दो सोने की झाड़ुओं से मार्ग की साफ-सफाई की जाएगी। एक झाड़ू राज्यपाल और दूसरी मुख्यमंत्री द्वारा चलाकर इस धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया जाएगा।

फूलों से सजा मंदिर

रथयात्रा को लेकर शहर के विभिन्न जगन्नाथ मंदिरों को फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। जिन मार्गों से रथयात्रा निकलेगी, वहां साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। भीड़ को देखते हुए कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है।

Rath Yatra 2026: आज भक्तों को दर्शन देंगे जगन्नाथ, देखने उमड़ी लाखों की भीड़

रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 163 के तहत आदेश जारी कर 14 जुलाई से अगले दो माह तक सुबह 9 बजे से रात 9 बजे के बीच जयस्तंभ चौक और उससे जुड़े प्रमुख मार्गों पर किसी भी प्रकार की रैली, जुलूस, शोभायात्रा और धरना-प्रदर्शन पर रोक लगाई है। प्रतिबंधित मार्गों में जीई रोड पर जयस्तंभ चौक से शारदा चौक और शास्त्री चौक तक, मालवीय रोड पर जयस्तंभ चौक से कोतवाली चौक, सदर बाजार रोड से सत्ती बाजार चौक, तात्यापारा मार्ग तथा एमजी रोड पर गुरूनानक चौक से शारदा चौक तक का हिस्सा शामिल है।

जारी आदेश के अनुसार धार्मिक शोभायात्राओं और जुलूसों की अनुमति केवल सुबह 9 बजे से पहले या रात 9 बजे के बाद ही दी जाएगी, ताकि व्यस्त समय में यातायात प्रभावित न हो। इस वर्ष भी ओडिशा से आए कलाकारों ने गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर और रथों को पारंपरिक शैली में सजाया है। मंदिर की दीवारों, प्रवेश द्वार और रथों पर पुरी की तर्ज पर धार्मिक चित्रकारी और पारंपरिक अलंकरण किए गए हैं। रथयात्रा के धार्मिक अनुष्ठानों को विधि-विधान से संपन्न कराने के लिए ओडिशा से पुजारियों को भी आमंत्रित किया गया है।

500 वर्ष पुराना मंदिर

रायपुर की पुरानी बस्ती स्थित टुरी-हटरी का जगन्नाथ मंदिर शहर के सबसे प्राचीन मंदिरों में शामिल है। लगभग 500 वर्ष पुराने इस मंदिर को पहले साहूकार मंदिर के नाम से जाना जाता था। भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा स्थापित होने के बाद इसकी पहचान जगन्नाथ मंदिर के रूप में बनी।

मंदिर परिसर में भगवान जगन्नाथ के अलावा श्रीराम दरबार, दो शिव मंदिर, संतोषी माता मंदिर, गरुड़ मंदिर और संकटमोचन हनुमान मंदिर भी स्थित हैं। इसी कारण यह मंदिर वर्षभर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *