Raipur Accident: रायपुर में हाईवे पर तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, डायल-112 और यात्री बस क्षतिग्रस्त

Raipur Accident: रायपुर-आरंग राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर मंदिर हसौद थाना के सामने शुक्रवार को तीन वाहनों के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर, पुलिस की डायल-112 वाहन और किरण ट्रेवल्स की यात्री बस आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि समय रहते सभी यात्रियों और पुलिसकर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Raipur Accident: रायपुर-आरंग राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर मंदिर हसौद थाना के सामने शुक्रवार को तीन वाहनों के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर, पुलिस की डायल-112 वाहन और किरण ट्रेवल्स की यात्री बस आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि समय रहते सभी यात्रियों और पुलिसकर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।tc

जानकारी के अनुसार, डायल-112 की टीम पलौद मोड़ से गश्त कर मंदिर हसौद थाना लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर ने पुलिस वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कंटेनर के पीछे चल रही किरण ट्रेवल्स की यात्री बस भी अनियंत्रित होकर कंटेनर से जा भिड़ी।

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी यात्रियों तथा वाहन चालकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना मंदिर हसौद थाना के ठीक सामने होने के कारण पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया गया। हादसे के चलते कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। बाद में पुलिस ने यातायात को व्यवस्थित कर मार्ग को सामान्य कर दिया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *