CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून पर ब्रेक, उमस बढ़ी; अगले 2 दिन बारिश के आसार कम  

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मानसून पर ब्रेक लगने के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा। लगातार बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को अभी कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है। राजधानी रायपुर पूरे प्रदेश में सबसे गर्म इलाकों में शामिल रहा। अब तक प्रदेश में सामान्य से 26 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।tcw

मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 जुलाई को प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

CG Weather Update

सोमवार को रायपुर और बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

CG Monsoon Session 2026: आज कांग्रेस लाएगी अविश्वास प्रस्ताव, विधानसभा में 10वीं बार होगी चर्चा

रायपुर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को रायपुर में आकाश में बादल छाए रहने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

CG Weather Update

मौसम प्रणाली

मौसम विभाग के अनुसार औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर, हिसार, मुरादाबाद, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, बालुरघाट होते हुए मणिपुर तक बनी हुई है। वहीं उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिणी बांग्लादेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में मंगलवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *