Bemetara Murder: महिला का मर्डर कर शव के किए कई टुकड़े, चादर में लपेटकर सुनसान जगह पर फेंका

Bemetara Murder: बेमेतरा जिले में एक अज्ञात महिला का शव कई टुकड़ों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के शव को चादर में लपेटकर सुनसान जगह पर फेंका गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामला चंदनु थाना क्षेत्र के ग्राम तुमा का है।tcw

ग्रामीणों ने गुरुवार शाम शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद चंदनु थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।

हत्या कर शव को दूसरे जगह फेंके

पुलिस की शुरुआती जांच में महिला की पहचान सोनपुरी निवासी के रूप में होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और बाद में सबूत मिटाने की नीयत से शव को ग्राम तुमा में लाकर फेंका गया।

Bemetara Murder: बेमेतरा जिले में एक अज्ञात महिला का शव कई टुकड़ों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के शव को चादर में लपेटकर सुनसान जगह पर फेंका गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामला चंदनु थाना क्षेत्र के ग्राम तुमा का है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों और आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस आसपास के साक्ष्य जुटाने के साथ सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *