CG Snake Bite: सांप ने नानी-नातिन को डसा, दोनों की दर्दनाक मौत

CG Snake Bite

CG Snake Bite: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सांप के डसने से नानी और नातिन की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।tcw

बता दें, मामला राजपुर थाना क्षेत्र के कोटागहना गांव का है। 8 वर्षीय बच्ची अपनी नानी के घर घूमने आई हुई थी। शनिवार रात दोनों घर में सो रही थीं। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने दोनों को डस लिया। परिजनों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। हालांकि रविवार सुबह इलाज के दौरान नानी और नातिन दोनों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *