CG News: आंगनबाड़ी में भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, मची चीख-पुकार

CG News: आंगनबाड़ी में भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, मची चीख-पुकार

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के हाथिटिकरा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बच्चों के आने से पहले ही आंगनबाड़ी के कमरे की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। घटना के समय केंद्र में कोई बच्चा मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

tcw

जानकारी के अनुसार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका रोज की तरह बच्चों के आने से पहले केंद्र की साफ-सफाई और अन्य तैयारियों में जुटी थीं। इसी दौरान अचानक छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिर गया। तेज आवाज सुनकर दोनों मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद केंद्र परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के बाद बच्चों के आने से पहले मलबा हटाकर सफाई कराई गई। हालांकि इस घटना ने आंगनबाड़ी भवन की निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *