CG Accident: मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला, तीनों की दर्दनाक मौत

CG Accident: मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला, तीनों की दर्दनाक मौत

CG Accident: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरी-कोरबी के पास भारतमाला सड़क पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तीन लोगों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।tcw

जानकारी के अनुसार, ग्राम डोंगरी-कोरबी निवासी दलहरण दास वैष्णव (62), केदार बरेट (52) और संतु यादव (70) रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही बलौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *