Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, सोना 13000 और चांदी 39000 सस्ती; जानें ताजा रेट

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सराफा बाजार में लगातार गिरावट के चलते सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी कमी दर्ज की गई है। पिछले 26 दिनों में 24 कैरेट सोना करीब 13000 प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 1.42 लाख पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 39000 प्रति किलो टूटकर 2.40 लाख प्रति किलो के स्तर पर आ गई है। कीमतों में आई इस गिरावट के बाद बाजार में खरीदारी का उत्साह बढ़ गया है और ज्वेलरी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है।tcw

सराफा कारोबारी हरख मालू के अनुसार, डॉलर की मजबूती और वैश्विक तनाव कम होने से सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। जून की शुरुआत में 24 कैरेट सोना करीब 1.55 लाख प्रति 10 ग्राम था, जो अब घटकर 1.42 लाख रह गया है। इसी तरह चांदी 2.79 लाख प्रति किलो से फिसलकर 2.40 लाख प्रति किलो पर आ गई है।

Gold Silver Price Today: महंगा हुआ सोना-चांदी, केंद्र सरकार ने बढ़ाया आयात शुल्क

Gold Silver Price Today

रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे पहुंचे भाव

इस वर्ष की शुरुआत में सोने और चांदी ने रिकॉर्ड ऊंचाई छुई थी। जनवरी में सोने का भाव करीब 1.76 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी 3.86 लाख प्रति किलो तक पहुंच गई थी। हालांकि, वैश्विक बाजार में बदलाव, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते दोनों कीमती धातुओं के दाम लगातार नीचे आए हैं।

Gold Silver Price Today

सोना खरीदते समय रखें ये सावधानियां

• हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें।
• खरीदारी से पहले उस दिन का बाजार भाव जरूर जांच लें।
• 24, 22 और 18 कैरेट के भाव अलग-अलग होते हैं, इसलिए कैरेट की पुष्टि करें।
• बिल और शुद्धता प्रमाणपत्र अवश्य लें।

असली चांदी की पहचान के आसान तरीके

• मैग्नेट टेस्ट – असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती।
• आइस टेस्ट – असली चांदी पर रखी बर्फ तेजी से पिघलती है।
• स्मेल टेस्ट – असली चांदी में किसी तरह की गंध नहीं होती।
• क्लॉथ टेस्ट – सफेद कपड़े से रगड़ने पर काला निशान आना शुद्ध चांदी का संकेत हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *