CM Helpline 1076: CM हेल्पलाइन में शिक्षा मंत्री के खिलाफ शिकायत, सुनिए ऑडियो

CG CM Helpline

CM Helpline 1076: छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों का असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के खिलाफ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराने का मामला सामने आया है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया गया है और डी.एड. प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को अब तक नियुक्ति नहीं दी गई है।tcw

CM हेल्पलाइन में शिक्षा मंत्री के खिलाफ शिकायत

जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों ने CM हेल्पलाइन 1076 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया। बातचीत के दौरान हेल्पलाइन कर्मी ने बताया कि इस विषय से संबंधित श्रेणी फिलहाल पोर्टल में उपलब्ध नहीं है, इसलिए शिकायत दर्ज नहीं की जा सकती।

हेल्पलाइन कर्मी ने यह भी कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद भी जॉइनिंग नहीं दी जा रही है, तो उस स्थिति में शिकायत दर्ज की जा सकती है।

रोकी गई शिक्षक भर्ती

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया आखिर किस कारण से रोकी गई है, इसकी स्पष्ट जानकारी विभाग की ओर से नहीं दी जा रही है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि संबंधित अधिकारी और विभाग इस मामले में स्पष्ट जवाब देने के बजाय लगातार टालमटोल कर रहे हैं।

ऑडियो आया सामने

इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर हुई बातचीत का एक ऑडियो भी सामने आया है। ऑडियो में शिकायतकर्ता और हेल्पलाइन कर्मी के बीच भर्ती प्रक्रिया एवं शिकायत दर्ज कराने को लेकर चर्चा सुनाई दे रही है।

सुनिए ऑडियो-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *