CG Car Fire: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक बड़ा हादसा टल गया। गीदम-बीजापुर मार्ग पर चल रही एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। हालांकि कार में सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।![]()
जानकारी के अनुसार यह घटना गीदम थाना क्षेत्र अंतर्गत गुमरगुंडा के पास हुई। कार सड़क पर चल रही थी, तभी अचानक उसमें धुआं निकलना शुरू हुआ। कुछ ही पलों में आग तेजी से फैल गई और पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते पूरी कार जलकर राख हो गई। घटना के दौरान सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
