CG Child Kidnapping: फेरीवालों ने 2 साल की बच्ची का अपहरण, आंगन से उठाकर ले गए

CG Child Kidnapping: फेरीवालों ने 2 साल की बच्ची का अपहरण, आंगन से उठाकर ले गए

CG Child Kidnapping: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 2 साल की मासूम बच्ची के कथित अपहरण से परिवार में हड़कंप मच गया। घटना कटेकल्याण थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां घर के आंगन में खेल रही बच्ची अचानक लापता हो गई। ग्रामीणों का दावा है कि वैन से पहुंचे कुछ फेरीवाले बच्ची को उठाकर अपने साथ ले गए।tcw

आंगन में खेल रही थी बच्ची

जानकारी के अनुसार, नदी कोंटा पारा में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही थी। उसके साथ एक अन्य बच्ची भी मौजूद थी। इसी दौरान कथित तौर पर वैन में सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और बच्ची को अपने साथ लेकर फरार हो गए।

दूसरी बच्ची के रोने पर हुई जानकारी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बच्ची के साथ खेल रही दूसरी बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। आवाज सुनकर परिजन बाहर आए, लेकिन तब तक संदिग्ध लोग बच्ची को लेकर जा चुके थे। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।

20 से अधिक थाना क्षेत्रों में घेराबंदी

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। बच्ची की तलाश के लिए दंतेवाड़ा सहित कटेकल्याण, दरभा, पखनार, अरनपुर, कुआकोंडा, भांसी, बचेली, भैरमगढ़, नेलसनार, कोड़ेनार, परपा, जगदलपुर समेत 20 से अधिक थाना क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर घेराबंदी की गई है।

CG Child Kidnapping: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 2 साल की मासूम बच्ची के कथित अपहरण से परिवार में हड़कंप मच गया। घटना कटेकल्याण थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां घर के आंगन में खेल रही बच्ची अचानक लापता हो गई। ग्रामीणों का दावा है कि वैन से पहुंचे कुछ फेरीवाले बच्ची को उठाकर अपने साथ ले गए।

 

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है। फिलहाल फेरीवालों की पहचान, वाहन का नंबर और उनके आने-जाने के रास्ते की जानकारी जुटाई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. के. बर्मन ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और बच्ची की तलाश के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *