Durg News: महिला से अश्लील हरकत मामले में कांग्रेस नेता समेत 3 गिरफ्तार

Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित अभद्र व्यवहार, अश्लील इशारे करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कांग्रेस नेता समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित अभद्र व्यवहार, अश्लील इशारे करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कांग्रेस नेता समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।tcw

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज साहू उर्फ मोनू साहू, दीपक वर्मा और जय साहू शामिल हैं। मामले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक अमलेश्वर के पूर्व पालिका उपाध्यक्ष उमेश साहू ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। शिकायत में बताया गया है कि शासकीय भूमि पर कथित कब्जे को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही थीं।

उमेश साहू का आरोप है कि एक जनसमस्या निवारण शिविर में शिकायत दर्ज कराने के बाद उन्हें इस मामले का मुखबिर समझा जाने लगा, जिसके चलते विवाद बढ़ गया।

Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित अभद्र व्यवहार, अश्लील इशारे करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कांग्रेस नेता समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

महिला से अभद्र व्यवहार का आरोप

शिकायत के अनुसार 7 जून 2026 की रात आरोपी उमेश साहू के घर पहुंचे। उस समय घर में उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। आरोप है कि आरोपियों ने महिला से अभद्र भाषा में बात की, आपत्तिजनक इशारे किए और उनके पति के बारे में पूछताछ करते हुए धमकाया।

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने अश्लील व्यवहार किया, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही घर में प्रवेश करने का प्रयास भी किया गया।

तीनों आरोपी जेल में

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। जांच के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *