Raipur Dhaba Fire: रायपुर-अभनपुर मार्ग पर स्थित मोहन ढाबा में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। आग ढाबा के किचन में लगी, जिसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों में हड़कंप मच गया।![]()
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही ढाबा परिसर में मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित किया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
