Durg Fire: धान खरीदी केंद्र में भीषण आग; 300 बोरा धान जलकर राख, VIDEO

Durg Fire:

Durg Fire: दुर्ग जिले के कोड़िया धान खरीदी केंद्र में शनिवार को अचानक भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से करीब 300 बोरा धान जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।tcw

जानकारी के अनुसार, धान खरीदी केंद्र में अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते उसने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। भीषण गर्मी और तेज लपटों के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे वहां रखे धान को भारी नुकसान पहुंचा।

Durg Fire: दुर्ग जिले के कोड़िया धान खरीदी केंद्र में शनिवार को अचानक भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से करीब 300 बोरा धान जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ग्रामीणों का कहना है कि आसपास पैरा जलाया गया था, जिसकी चिंगारी धान संग्रहण केंद्र तक पहुंचने की आशंका है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नुकसान का आकलन करने तथा आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आगजनी की इस घटना में लगभग 300 क्विंटल धान का नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग पर नियंत्रण पाने के लिए पांच टैंकर पानी का उपयोग करना पड़ा। कई घंटों की लगातार मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *