Mungeli News: घर में महिला-पुरुष की लाश, इलाके में सनसनी; जानें क्या है मामला..

Mungeli News: घर में महिला-पुरुष की लाश, इलाके में सनसनी

Mungeli News: मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र के खुड़िया वनांचल स्थित पटपरहा गांव में एक घर के भीतर महिला और पुरुष के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।tcw

जानकारी के अनुसार घर के अंदर 50 वर्षीय संतराम बैगा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जबकि 40 वर्षीय रामकली का शव भी वहीं बरामद हुआ। प्रारंभिक आशंका है कि महिला की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

Mungeli News: घर में महिला-पुरुष की लाश, इलाके में सनसनी;

घटना की जानकारी मिलते ही खुड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की चर्चा है। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया हो। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *