Jagdalpur Central Jail: केंद्रीय जेल में नक्सल मामले में बंद कैदी की मौत ,5 दिन में दूसरी घटना

Jagdalpur Central Jail: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर केंद्रीय जेल में 5 दिनों के भीतर दूसरी मौत का मामला सामने आया है। रविवार को एक महिला बंदी द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना के बाद अब नक्सल मामले में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। लगातार हो रही घटनाओं ने जेल प्रशासन की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Jagdalpur Central Jail: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर केंद्रीय जेल में 5 दिनों के भीतर दूसरी मौत का मामला सामने आया है। रविवार को एक महिला बंदी द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना के बाद अब नक्सल मामले में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। लगातार हो रही घटनाओं ने जेल प्रशासन की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।tcw

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रमेश कुंजम के रूप में हुई है, जो बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के लिंगापुर गांव का निवासी था। रमेश कुंजम नक्सल गतिविधियों से जुड़े मामले में जेल में बंद था। उसे नवंबर 2025 में दंतेवाड़ा जेल से स्थानांतरित कर जगदलपुर केंद्रीय जेल लाया गया था।

CG Double Murder: तंत्र-मंत्र के नाम पर 2 बेटों का मर्डर, 7 दिन पूजा करने के बाद पानी में जहर मिलाकर पिलाया

Jagdalpur Central Jail: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर केंद्रीय जेल में 5 दिनों के भीतर दूसरी मौत का मामला सामने आया है। रविवार को एक महिला बंदी द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना के बाद अब नक्सल मामले में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। लगातार हो रही घटनाओं ने जेल प्रशासन की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि 4 जून को जेल परिसर के बाथरूम में गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। हालत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उसे तत्काल डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

5 दिनों में दूसरी मौत

इससे पहले रविवार तड़के केंद्रीय जेल में एक महिला बंदी ने कथित तौर पर अपनी चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब पांच दिनों के भीतर दूसरी मौत सामने आने के बाद जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

Jagdalpur Central Jail: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर केंद्रीय जेल में 5 दिनों के भीतर दूसरी मौत का मामला सामने आया है। रविवार को एक महिला बंदी द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना के बाद अब नक्सल मामले में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। लगातार हो रही घटनाओं ने जेल प्रशासन की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। कैदी की मौत के वास्तविक कारणों की पड़ताल की जा रही है। वहीं लगातार दो घटनाओं के बाद केंद्रीय जेल की सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं और बंदियों की निगरानी प्रणाली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *